गुरुवार, 5 नवंबर 2026
Englishहिन्दीਪੰਜਾਬੀ
नैतिक चक्रवर्ती टाइम्स
नैतिक चक्रवर्ती टाइम्स
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयराजनीतिव्यवसायप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षा
टॉपराष्ट्रीयराजनीतिव्यवसायप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षा

नैतिक चक्रवर्ती टाइम्स

Your News, Your Language

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क
  • पत्रकार के रूप में जुड़ें

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)

हमें फॉलो करें

Email: naitikchakravartitimes@gmail.com

Phone: +91-9453515239

© 2026 Naitik Chakravarti Times Publications. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत
  1. होम
  2. राष्ट्रीय
राष्ट्रीय

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत

Naitik Chakravarti TimesNaitik Chakravarti Times
•5 अक्टूबर 2026 को 07:46 am बजे•19 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

डंपर से उतरकर मिट्टी के ढेर पर चढ़कर फोन पर बात कर रहा था चालक, करंट लगने से हुआ हादसा

असोथर फतेहपुर।

असोथर थाना क्षेत्र में सरकंडी चौकी के आगे जद्दू बगहा के पास रविवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे कर्मचारियों ने घायल चालक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय खालिस पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जालौन जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र के रैला अलीपुर गांव निवासी सिप्पू यादव (25) पुत्र प्रेम नारायण डंपर चालक था। वह कबरई से गिट्टी लादकर मनॉवा-सरकंडी चौकी संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए गिट्टी लेकर आया था। बताया गया कि सरकंडी चौकी के आगे जद्दू बगहा के पास हाईटेंशन लाइन काफी नीचे थी। डंपर से उतरने के बाद सिप्पू सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर चढ़कर किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे मुंशी राहुल मिश्रा ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी सराय खालिस पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके के लिए रवाना हो गए।
मृतक चार-पांच वर्षों से डंपर चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसके परिवार में पिता खेती-किसानी करते हैं। सिप्पू दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई अवध नरेश 13 वर्ष का है। तीन बहनों में राखी (18) की शादी हो चुकी है, जबकि आकांक्षा (12) और छुन्ना देवी (8) हैं। परिजनों के अनुसार सिप्पू की शादी भी हाल में कहीं तय हुई थी।
मृतक डंपर मालिक सोनू सिंह एमबीआरएल कंपनी निवासी चंद्रपुरवा, थाना भरुआ सुमेरपुर, जिला हमीरपुर के डंपर पर चालक था।
कार्यवाहक थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेंद्र माथुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीएचसी सराय खालिस में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता शैलेश कुमार असोथर फतेहपुर
साझा करें:
Naitik Chakravarti Times

Naitik Chakravarti Times

अनुभवी पत्रकार और लेखक

More from राष्ट्रीय

** भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘सह्याद्रि’ मालाबार 202६ अभ्यास में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस पहुँचा
राष्ट्रीय

** भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘सह्याद्रि’ मालाबार 202६ अभ्यास में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस पहुँचा

5 नव॰ 2026
एनआरए, आईसीएआर-एनबीएसएस और एलयूपी और डीओएलआर ने विज्ञान आधारित वाटरशेड प्रबंधन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के परामर्श का आयोजन किया
राष्ट्रीय

एनआरए, आईसीएआर-एनबीएसएस और एलयूपी और डीओएलआर ने विज्ञान आधारित वाटरशेड प्रबंधन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के परामर्श का आयोजन किया

5 नव॰ 2026
‘पमानी इलम’ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का नया शिविर कार्यालय है
राष्ट्रीय

‘पमानी इलम’ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का नया शिविर कार्यालय है

5 नव॰ 2026
इस शनिवार (7 नवम्बर 2026) से गार्ड परिवर्तन समारोह प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित होगा
राष्ट्रीय

इस शनिवार (7 नवम्बर 2026) से गार्ड परिवर्तन समारोह प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित होगा

5 नव॰ 2026
सारा जुकाकू: पहली मुस्लिम अमेरिकी सीनेटर की पत्नी का कर्नाटक लिंक है
राष्ट्रीय

सारा जुकाकू: पहली मुस्लिम अमेरिकी सीनेटर की पत्नी का कर्नाटक लिंक है

5 नव॰ 2026
Cheranalloor crash: Kerala HC grants anticipatory bail to judge whose minor son allegedly drove luxury car
राष्ट्रीय

Cheranalloor crash: Kerala HC grants anticipatory bail to judge whose minor son allegedly drove luxury car

5 नव॰ 2026