गुरुवार, 5 नवंबर 2026
Englishहिन्दीਪੰਜਾਬੀ
नैतिक चक्रवर्ती टाइम्स
नैतिक चक्रवर्ती टाइम्स
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयराजनीतिव्यवसायप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षा
टॉपराष्ट्रीयराजनीतिव्यवसायप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षा

नैतिक चक्रवर्ती टाइम्स

Your News, Your Language

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क
  • पत्रकार के रूप में जुड़ें

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)

हमें फॉलो करें

Email: naitikchakravartitimes@gmail.com

Phone: +91-9453515239

© 2026 Naitik Chakravarti Times Publications. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite

                 चंडीगढ़ में BJP की ‘जख्म 84 दे’ प्रदर्शनी:1984 की तस्वीरें देख भावुक हुआ परिवार, रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से पूछे सवाल
  1. होम
  2. राजनीति
राजनीति

चंडीगढ़ में BJP की ‘जख्म 84 दे’ प्रदर्शनी:1984 की तस्वीरें देख भावुक हुआ परिवार, रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

Naitik Chakravarti TimesNaitik Chakravarti Times
•4 नवंबर 2026 को 08:51 am बजे•1 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

पंजाब में कांग्रेस की रैली के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चंडीगढ़ में ‘जख्म 84 दे’ कॉन्क्लेव के जरिए 1984 के सिख नरसंहार के मुद्दे को उठाया। सेक्टर-24 स्थित होटल पार्कव्यू में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नरसंहार से जुड़ी तस्वीरों की प्रदर्शनी से हुई। इसमें 1984 की घटनाओं को दिखाती ब्लैक एंड व्हाइ

पंजाब में कांग्रेस की रैली के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चंडीगढ़ में ‘जख्म 84 दे’ कॉन्क्लेव के जरिए 1984 के सिख नरसंहार के मुद्दे को उठाया। सेक्टर-24 स्थित होटल पार्कव्यू में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नरसंहार से जुड़ी तस्वीरों की प्रदर्शनी से हुई। इसमें 1984 की घटनाओं को दिखाती ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें देखकर पीड़ित परिवार की एक महिला मंच पर ही भावुक हो गई। परिवार की पीड़ा सुनकर कार्यक्रम का माहौल भी भावुक हो गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने किया। कार्यक्रम में रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और राहुल गांधी से 1984 की घटनाओं को लेकर सवाल भी उठाए। जलते घरों से लेकर बसों से खींचे जा रहे सिखों तक की तस्वीरें प्रदर्शनी में बड़े पैनलों पर पुरानी तस्वीरें लगाई गई हैं। इनके साथ पंजाबी भाषा में कैप्शन भी दिए गए हैं। तस्वीरों में दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में सिखों के घरों और झुग्गियों को जलाए जाने, कनॉट प्लेस में सिखों की दुकानों में आग लगाए जाने और दिल्ली की गलियों में हुई घटनाओं के बाद के हालात दिखाए गए हैं। एक पैनल में घर छोड़ने को मजबूर परिवारों को दिखाया गया है, जो अपना बचा हुआ सामान लेकर बैठे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सिखों को बसों से खींचकर बाहर ले जाते हुए दिखाया गया है। आयोजकों का कहना है कि इन तस्वीरों के जरिए नई पीढ़ी को 1984 की घटनाओं और पीड़ितों की पीड़ा से रूबरू कराया जा रहा है। राहुल गांधी और कांग्रेस से रविशंकर प्रसाद ने पूछे सवाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और राहुल गांधी से 1984 के सिख नरसंहार को लेकर सवाल किए। भाजपा ने इस कॉन्क्लेव के जरिए 4 दशक से अधिक समय बाद भी पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने और उनके पुनर्वास के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। न्याय की लड़ाई और पुनर्वास पर होगी चर्चा ‘जख्म 84 दे’ कॉन्क्लेव सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें पीड़ित परिवारों, प्रत्यक्षदर्शियों, कानूनी विशेषज्ञों, पूर्व न्यायाधीशों और समुदाय के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। अलग-अलग सत्रों में 4 दशक से चल रही न्याय की लड़ाई और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर चर्चा होगी।
साझा करें:
Naitik Chakravarti Times

Naitik Chakravarti Times

अनुभवी पत्रकार और लेखक

More from राजनीति

डॉ. जितेंद्र सिंह राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे
राजनीति

डॉ. जितेंद्र सिंह राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे

5 नव॰ 2026
** खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का विशेष अभियान‑6 समाप्त
राजनीति

** खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का विशेष अभियान‑6 समाप्त

5 नव॰ 2026
‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ अभियान के तहत एमवाई भारत ने एक ही दिन में 100 कार्यक्रमों का आयोजन किया
राजनीति

‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ अभियान के तहत एमवाई भारत ने एक ही दिन में 100 कार्यक्रमों का आयोजन किया

5 नव॰ 2026
**
राजनीति

**

5 नव॰ 2026
केरल विधानसभा में आयोजित पीएसी अध्यक्षों का राष्ट्रीय सम्मेलन ऑडिट तंत्र को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सिफारिशें करता है
राजनीति

केरल विधानसभा में आयोजित पीएसी अध्यक्षों का राष्ट्रीय सम्मेलन ऑडिट तंत्र को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सिफारिशें करता है

4 नव॰ 2026
केटीआर: जब हमारी सरकार आएगी तो हम उन भूमि को वापस ले लेंगे।
राजनीति

केटीआर: जब हमारी सरकार आएगी तो हम उन भूमि को वापस ले लेंगे।

4 नव॰ 2026